राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर नाराजगी जताते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी मेट्रो, रास्ते, दुकानें, इंटरनेट और खाना तो बंद करा दिया पर वे पेपर लीक बंद नहीं करा पाए। ALSO READ: '11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। Internet बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
मेट्रो बंद करो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।
अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
गौरतलब है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए यहां 6 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई है। बैरिकेड्स को हेवी ड्यूटी चेन से जोड़ा गया है और वेल्डिंग की गई है।
DMRC ने शनिवार को भी दिल्ली में 7:30 बजे से लेकर अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ALSO READ: दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला
इधर सीजेपी और उसके समर्थकों का दावा है कि धरनास्थल के आसपास इंटरनेट बाधित है। खाना लेकर जंतर मंतर की ओर आ रहे डिलिवरी बॉयज को भी रोका जा रहा है।

