गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's statement on death of GD Agarwal
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (12:53 IST)

जीडी अग्रवाल के निधन पर राहुल ने जताया दुख, बोले लड़ाई को हम ले जाएंगे आगे

जीडी अग्रवाल के निधन पर राहुल ने जताया दुख, बोले लड़ाई को हम ले जाएंगे आगे - Rahul Gandhi's statement on death of GD Agarwal
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल के निधन पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।


गांधी ने ट्वीट कर कहा, मां गंगा के सच्चे बेटे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान को गंगा जैसी नदियों ने बनाया है। गंगा को बचाना वास्तव में देश को बचाना है। हम उनको कभी नहीं भूलेंगे। हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।

लंबे समय से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण की मांग कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्‍हें स्वामी सानंद के नाम से जाना जाता था। स्वामी सानंद पिछले 112 दिनों से अनशन पर थे और उन्होंने नौ अक्टूबर से जल का भी त्याग कर दिया था। (भाषा)