राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधने के दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलने और जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ वाले मजाक पर सियासी विवाद खड़ा हो गया। BJP नेताओं ने इसे महिला विरोधी टिप्पणी बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। ALSO READ: पीएम रात में नहीं सोते, अमित शाह संसद से भाग गए...राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- हम इनको पागल कर देंगे!
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप अपने दोस्त के घर नहीं जा रहे हो। हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री दोस्ती करने नहीं जाता। उसका काम देश की रक्षा करना होता है। इनके दिमाग में पता नहीं कहां से घुस गया कि वो मेरा दोस्त है और ये गले लगने लगते हैं। पता नहीं इनके दिमाग में ये कैसे घुस गया कि विदेश नीति का मतलब ये होता है।
ऐसा कहने के बाद राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को जोर से गले लगाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी जी को लगता है कि विदेश नीति का मतलब यही होता है।
मोदी की विदेश नीति = नेताओं के गले पड़ना pic.twitter.com/z7ILbzTceS
— Congress (@INCIndia) August 14, 2026
संदीप दीक्षित को याद आई मेलोनी
इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को टोककर इटली की पीएम मेलोनी का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बात पूछ सकता हूं? फिर आगे कहा, 'मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था।' उनके इस तंज पर हॉल में ठहाके गूंज उठे। राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।
क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, -कांग्रेस का वंशवादी नेतृत्व एक बार फिर शालीनता की सारी हदें पार कर गया है। एक मित्र देश का नेतृत्व करने वाली महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जबकि मंच और दर्शकों में मौजूद महिलाएं भी इस पर हंसती नजर आईं। यह सिर्फ राजनीतिक शालीनता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि भारत के विदेश संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी है। जब महिलाओं के प्रति अनादर मनोरंजन का जरिया बन जाए, तो यह उस संस्कृति के बारे में बहुत कुछ कहता है, जिसे बढ़ावा दिया जा रहा है। शर्मनाक। निंदनीय।
Congresss dynastic leadership has once again crossed every line of decency - making objectionable remarks about a woman head of state who leads a friendly country, while women on the stage and in the audience laugh along.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 13, 2026
This is not merely political indecency, it is also an… pic.twitter.com/VkKK9xdy7A
वानति श्रीनिवासन भी नाराज
बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने लिखा, 'आलोचना करना हर राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन महिलाओं का अपमान करना और सार्वजनिक जीवन को भद्दे मज़ाक तक सीमित कर देना सही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाना, जबकि कांग्रेस के नेता साथ में हंस रहे हों, राजनीतिक परिपक्वता की गंभीर कमी को दिखाता है।'
Criticism is the right of every political party; insulting women and reducing public life to vulgar jokes is not.
— Vanathi Srinivasan (@VanathiBJP) August 13, 2026
Mocking PM Shri @narendramodi ji and Italian PM Giorgia Meloni, while Congress leaders laugh along, reflects a serious lack of political maturity.
Debate policies.… pic.twitter.com/Z6jRW8F8tg

