1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi fuel price hike claim government response

पेट्रोल-डीजल पर सियासत: राहुल गांधी के दावे को सरकार ने बताया 'गुमराह करने वाला', कहा- कोई योजना नहीं

Petrol Diesel
Rahul Gandhi Petrol Diesel Price Hike: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले दावा किया कि चुनाव के बाद एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हालांकि सरकार ने राहुल गांधी के दावे का खंडन करने में देर नहीं की।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ डालेगी। हालांकि सरकार इस मामले पर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।
 
राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29 अप्रैल के बाद देखिए- पेट्रोल, डीजल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार - जनता को बस महंगाई की मार।

महंगा नहीं होगा पेट्रोल डीजल!

हालांकि मोदी सरकार ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बुधवार को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। सरकार की ओर से यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
 

ब्रेंट क्रूड 111.5 डॉलर प्रति बैरल 

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले दो महीनों में कच्चा तेल 50 प्रतिशत से अधिक महंगा हो गया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 111.5 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 99.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इंडियन बॉस्केट में भी कच्चे तेल के दाम 110.1 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में रिकॉर्ड चौथे साल भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें