बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi attacks governmen on inflation and farmers
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (15:01 IST)

राहुल का केंद्र पर हमला, किसान परेशान हैं, महंगाई पहुंची आसमान...

राहुल का केंद्र पर हमला, किसान परेशान हैं, महंगाई पहुंची आसमान... - Rahul Gandhi attacks governmen on inflation and farmers
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।'
 
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधा।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
ये भी पढ़ें
शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों से मिले अमित शाह, नमाज पढ़कर लौट रहे इंस्पेक्टर नजीम की आतंकियों ने ली थी जान