संसद के बाहर भीगते रहे राहुल गांधी और प्रियंका, दिल्ली में बरसात का लिया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच इंसान को इंसान होना नहीं भूलना चाहिए। इंसानी भावनाओं को जाहिर करने वाला एक ऐसा ही दृश्य सोशल मीडिया में सामने आया है। यह वीडियो है कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का।
दोनों भाई बहन दिल्ली की बारिश में भीग रहे हैं। लोग जहां बारिश से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं राहुल-प्रियंका आराम से बारिश में भीगते हुए बातें कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर हर कोई आनंदित हो रहा है।
छाता लेने से किया इनकार : बता दें कि जब राहुल और प्रियंका संसद के बाहर खडे बारिश में भीग रहे थे, उस दौरान किसी ने उन्हें छाता भी ऑफर किया, लेकिन उन्होंने छाता लेने से इनकार कर दिया।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो : कुल मिलाकर राजधानी दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बीच संसद परिसर के बाहर एक हल्का-फुल्का और खुशनुमा नजारा देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संसद के बाहर तेज बारिश में भीगते और मौसम का आनंद लेते कई लोग देखते रहे। संसदीय गतिविधियों की व्यस्तता के बीच दोनों नेताओं ने कुछ वक्त निकालकर दिल्ली के इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। बिना किसी हिचकिचाहट के बारिश का मजा लेते भाई-बहन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

दिल्ली में संसद भवन के बाहर उस समय एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस मूसलाधार बारिश के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आम नागरिकों की तरह पूरी तरह भीगते नजर आए। #rahulgandhi #priyankagandhi pic.twitter.com/LHT7wGHp4f
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 6, 2026