गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi and many Congress leaders wished Manmohan Singh on his birthday
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (12:43 IST)

राहुल गांधी और कई कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Dr Manmohan Singh
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती हैं। उन्होंने कहा, वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।
Rahul Gandhi

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा हैं। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पूर्व कांग्रेसी दिग्गज गुलाम नबी आजाद ने ‍किया नई पार्टी का ऐलान