1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul-gandhi-akhilesh-yadav-owaisi-kejriwal-on-student-protest-lathicharge

छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

protest from sansad to jantar mantar
जंतर मंतर से सांसदों के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर सियासी बवाल मचा हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसी ने पीएम मोदी से माफी की मांग की तो किसी ने सवाल किया कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा क्यों नहीं देते। ALSO READ: जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी
 

मोदी ने माफी तक नहीं मांगी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफ़ी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए। ALSO READ: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सांसदी छोड़ने की दी चेतावनी, जंतर-मंतर लाठीचार्ज का भी विरोध
 

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा क्यों नहीं देते?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है। उन्होंने सवाल किया कि नीट पेपर लीक पर चर्चा क्यों नहीं? धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा कि भाजपा अपने साथियों पर इस्तीफे का दबाव नहीं बना पा रही है ताकि वे लोग दबे और कुचले राज़ न खोल दें। कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि आजादी के बाद कोई सरकार इस तरह का व्यवहार युवाओं के साथ करेगी। यह लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं हो सकता है।
 

आंसुओं पर भी दया नहीं आई

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बच्चे ये बताने चाहते थे कि सरकार का सिस्टम बीमार पड़ गया है और उनके हित के बारे में नहीं सोच रहा है। लेकिन उन बच्चों को लाठियां खानी पड़ी। ये इतनी निर्मम सरकार है और बच्चों ने इतना आंसू बहाए हैं सरकार को इनके आंसुओं पर भी दया नहीं आ रही है। ये शिक्षा मंत्री को अभी भी पद से हटा नहीं रहे हैं..हमें इन्हें वोट के माध्यम से हटाना है एक यही हमारे पास हथियार है। ALSO READ: Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी
 

क्या बोले ओवैसी?

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कल जो कुछ हुआ है वह इस सरकार का लगातार एक जैसा व्यवहार है। यह सब इतने दिनों से चल रहा है। आपको पहले से ही बातचीत करनी चाहिए थी। यह पूर्ण रूप से अव्यवस्था है।
 

एक छात्र की हालत गंभीर

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ एक छात्र की हालत गंभीर है और उसे आरएमएल अस्पताल में कराया गया है। सभी घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है। सोशल मीडिया पर आई खबरों के मुताबिक 110 लोग घायल हुए थे। हमारे पास पक्के आंकड़े नहीं हैं। इसके बाद हम पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि कितनी FIR दर्ज की गई हैं और कितने छात्रों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।
अगला लेख
योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई*