बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, लगाया मध्यप्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 मार्च 2020 (14:53 IST)

राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, लगाया मध्यप्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप

Rahul Gandhi  | राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, लगाया मध्यप्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापठक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 35 फीसदी की कमी आई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल का दाम 60 रुपए प्रति लीटर से कम करना चाहिए।

गांधी ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला देकर तंज कसते हुए ट्वीट किया, प्रधानमंत्री जी, जब आप एक निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त थे तो शायद आप वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में 35 फीसदी की गिरावट नहीं देख सके।

गांधी ने सवाल किया, क्या आप पेट्रोल की कीमत 60 रुपए के नीचे लाकर भारतीय नागरिकों को फायदा देंगे? उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में कमी करने से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी।