गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul attacks Modi, India is dangerous than Syria
Written By
Last Modified: मंगलवार, 26 जून 2018 (14:35 IST)

महिलाओं के लिए भारत सीरिया से भी खतरनाक, राहुल गांधी का मोदी पर हमला

महिलाओं के लिए भारत सीरिया से भी खतरनाक, राहुल गांधी का मोदी पर हमला - Rahul attacks Modi, India is dangerous than Syria
भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक और असुरक्षित देश है। इस तरह का दावा एक सर्वे में किया गया है। इसके मुताबिक भारत इस मामले में अफगानिस्तान और सीरिया जैसे देशों से भी ऊपर है। दूसरी ओर इस सर्वे को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। 
 
गौरतलब है कि 2011 में हुए इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान, कांगो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे। सर्वेक्षण के अनुसार महिलाओं के लिए दुनिया के दस सबसे ज्यादा असुरक्षित देशों में भारत पहले स्थान पर है।
 
सर्वे के मुताबिक महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और देह व्यापार में धकेले जाने के आधार पर भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक बताया गया है। 550 विशेषज्ञों के द्वारा किए गए इस सर्वे में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा के खतरों के लिहाज से एक मात्र पश्चिमी देश संयुक्त राष्ट्र अमेरिका है। 
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध में 83 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही हर घंटे में 4 ऐसे मामले दर्ज किए जाते हैं। 
 
राहुल गांधी का मोदी पर हमला : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में भारत को सबसे खतरनाक देश बताने वाली खबर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट देश को शर्मसार करने वाली है।
 
गांधी ने ट्वीट किया कि हमारे प्रधानमंत्री अपने बाग में चुपचाप योग का वीडियो बना रहे हैं जबकि महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार के मामलों में भारत अफगानिस्तान, सीरिया तथा सऊदी अरब जैसे देशों में सबसे शीर्ष पर है। यह देश के लिए कितने शर्म की बात है।
ये भी पढ़ें
खुशखबर, अब ट्रेन में मात्र 40 रुपए में मिलेगी भोजन की थाली