सम्बंधित जानकारी
- राघव चड्ढा पर AAP का पलटवार, कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?
- भीषण गर्मी में ‘इंसानियत की छांव', दुकानदार ने बेजुबानों के लिए खोले दरवाज़े [VIDEO]
- 'सुपर एल नीनो' की वापसी, क्या 2026 में भारत झेलेगा 140 साल का सबसे बड़ा सूखा, महंगाई और जानलेवा गर्मी?
- डिंपल यादव ने राघव चड्ढा को बताया 'गद्दार', कहा- AAP की वजह से सांसद बने, पार्टी छोड़ना गद्दारी है
- 'न्याय की उम्मीद टूट चुकी है': अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट की जज के सामने पेश होने से किया साफ इनकार
AAP vs Raghav Chadha : ‘टॉक्सिक’ आरोप पर AAP का तंज ‘शादी भी इसी पार्टी की वजह से हुई’
AAP और राघव चड्ढा के बीच टकराव तेज, ‘टॉक्सिक’ आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार
आम आदमी पार्टी (AAP) और राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चड्ढा द्वारा बीजेपी में शामिल होने के कारणों को लेकर वीडियो जारी करने के कुछ ही घंटों बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी वीडियो जारी कर उनके “टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट” वाले आरोपों का जवाब दिया। राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।
शादी पर भी कसा तंज
सौरभ भारद्वाज ने अपने जवाब में चड्ढा की निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी छोड़ने के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के खिलाफ “साजिश” रचने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है।
“जिस पार्टी ने आपको सब कुछ दिया… आपकी शादी भी इसलिए हो पाई क्योंकि इसी पार्टी ने आपको राज्यसभा सांसद बनाया,” भारद्वाज ने कहा।
राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणिती चोपड़ाने सितंबर 2023 में उदयपुर के ताज लेक पैलेस में निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे। हाल ही में जब राघव चड्ढा को राज्यसभा में AAP के उपनेता पद से हटाया गया था, तब परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया था।
जॉब बदलने वाली तुलना पर जवाब
अपने वीडियो में राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने को “टॉक्सिक वर्कप्लेस” छोड़ने जैसा बताया था। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कंपनियों में नौकरी बदलने और राजनीतिक पार्टी बदलने में फर्क होता है, क्योंकि राजनीति में “विचारधारा” अहम होती है। उन्होंने कहा, “पार्टी छोड़ना आपका अधिकार है, लेकिन जैसे नौकरी बदलते समय तीन महीने का नोटिस दिया जाता है, वैसे ही यहां भी होना चाहिए।” भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पिछले एक साल से बीजेपी के साथ मिलकर अपनी “साफ-सुथरी छवि” बनाने की साजिश कर रहे थे।
राघव चड्ढा का जवाब
AAP से अलग होने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,“मैंने अपनी जवानी के 15 साल इस पार्टी को दिए, लेकिन अब यह पहले जैसी नहीं रही। यहां काम करने और संसद में बोलने से रोका जाता है। पार्टी अब कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ में चली गई है, जो निजी फायदे के लिए काम करते हैं। मुझे लगा मैं सही व्यक्ति हूं, लेकिन गलत पार्टी में हूं। Edited by : Sudhir Sharma
