शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rafael and BDL will jointly develop torpedo piercing defense system for Indian Navy
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (21:20 IST)

Rafael, BDL करेंगे भारतीय नौसेना के लिए टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास

Rafael, BDL करेंगे भारतीय नौसेना के लिए टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली का विकास - Rafael and BDL will jointly develop torpedo piercing defense system for Indian Navy
बेंगलुरु। इसराइल की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) भारतीय नौसेना के लिए संयुक्त रूप से टोरपीडो भेदी रक्षा प्रणाली विकसित करेंगे, जिसका नाम 'शेड' होगा।

इस बारे में राफेल कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक (भारत) एली हेफेट्स और बीडीएल के निदेशक (प्रौद्योगिकी) एनपी दिवाकर एयरो इंडिया 2021 के दौरान शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले बंधन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

राफेल ने एक बयान में कहा कि 'शेड' दुनिया की पहली प्रणाली होगी, जिसमें लक्ष्य को भेदने की मिश्रित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे आधुनिक टोरपीडो के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी रक्षा व्यवस्था बनेगी। बयान में कहा गया कि शेड, केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के तहत राफेल की प्रतिबद्धता का हिस्सा होगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कृषि कानूनों पर संसद में चर्चा से जुड़ा विदेश मंत्रालय का बयान 'सच का मजाक' : चिदंबरम