मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rabindranath Tagore, Bob Dylan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (20:32 IST)

बॉब डिलन के बहाने टैगोर के 'नोबेल' की चर्चा

बॉब डिलन के बहाने टैगोर के 'नोबेल' की चर्चा - Rabindranath Tagore, Bob Dylan
अमेरिकी कवि और गायक बॉब डिलन के बहाने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के नोबेल की भी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में इसको लेकर लोग अपने विचार रख रहे हैं। लोग ट्‍विटर पर इस बात का खंडन कर रहे हैं कि बॉब पहले गायक और कवि हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है। इस संदर्भ में वे टैगोर का उदाहरण सामने रख रहे हैं, जिन्हें उनकी मशहूर रचना 'गीतांजलि' के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। 
उल्लेखनीय है कि 1913 में रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनके कविता संग्रह 'गीतांजलि' के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। गुरुदेव एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिनकी दो रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनीं।
 
भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' टैगोर की ही रचनाएं हैं। हालांकि डिलन की तुलना टैगोर से करना उचित नहीं होगा क्योंकि साहित्य के क्षेत्र में टैगोर का योगदान डिलन की तुलना में बड़ा है, लेकिन जो भी इस बहाने आज लोग टैगोर को याद कर रहे हैं। 
लोगों का कहना है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर के बाद एक और संगीतकार डिलन को नोबेल पुरस्कार मिला है। स्वीडिश अकादमी ने आज इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बॉब डिलेन को 9 लाख 27 हजार 740 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सबसे अंत में की गई। 
ये भी पढ़ें
मादक द्रव्य विरोधी अभियान में 2300 लोगों की मौत