शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab Chief Minister Bhagwant Mann admitted to hospital
Last Modified: चंडीगढ़ , शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (23:51 IST)

पंजाब के CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, हृदय संबंधी जांच हुई

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann admitted in hospital : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्रवार को हृदय संबंधी कुछ जांच की गई और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक आगे का निर्णय लेंगे।
चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। मान मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री की जांच कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। मान (50) को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फोर्टिस अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में हृदय रोग विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आर के जसवाल ने कहा कि उन्होंने मान की हृदय संबंधी कुछ जांच की हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बयान में कहा गया है, मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक आगे का निर्णय लेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय ने कुलाधिपति पद से दिया इस्तीफा, इस साल जुलाई में हुई थी नियुक्ति