गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (14:32 IST)

प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार

Priyanka Gandhi Vadra | प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही तथा उत्तरप्रदेश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बहुत कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब एमसएपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तो क्या स्थिति होगी? 
कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले विधेयकों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। उप्र में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी से 800 रुपए कम 1000-1100 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं।
 
उन्होंने सवाल किया कि ऐसा तब है, जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा? (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिहार चुनाव : गोल्डन गर्ल श्रेयसी को मिला चिराग पासवान का साथ, क्या लक्ष्य पर लगेगा 'निशाना'...