गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi will go to Prayagraj on Mouni Amavasya
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (23:03 IST)

प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी

प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी - Priyanka Gandhi will go to Prayagraj on Mouni Amavasya
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को प्रयागराज पहुंचेंगी। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संगम जाएंगी और वहां डुबकी लगाएंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली लौटने से पहले वे आनंद भवन भी जाएंगी। आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व में निवास स्थान था, अब वे एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में थीं, जहां उन्होंने किसान सभा को संबोधित किया था।(भाषा)