गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi's statement regarding lathi charge on farmers
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:59 IST)

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा के लिए ताबूत में कील साबित होगी : प्रियंका गांधी

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा के लिए ताबूत में कील साबित होगी : प्रियंका गांधी - Priyanka Gandhi's statement regarding lathi charge on farmers
हरियाणा के करनाल में आज किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। करनाल में भाजपा की खास बैठक होने वाली थी। खबरों के मुताबिक किसानों ने रात को ही इस बैठक के विरोध का प्लान बना लिया था। किसानों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई उसके ताबूत में कील का काम करेगी।

वाड्रा ने कहा कि किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं। भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है। किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला किया और कहा कि 'खट्टर साहेब, आज करनाल में हर हरयाणवी की आत्मा पर लाठी बरसाई है। धरती के भगवान किसान को लहूलुहान करने वाली पापी भाजपाई सत्ता का दमन दानवों जैसा है। सड़कों पर किसानों के शरीर से रिसते खून को आने वाली तमाम नस्लें याद रखेगीं। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या मरण होगा।'