1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. priyanka gandhi police tricolor dont touch it viral video

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी को पुलिस अधिकारी पर आया गुस्सा, लगाई फटकार- यह डंडा नहीं, तिरंगा है

priyanka gandhi
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों का चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' की ओर निकाला गया मार्च संसद मार्ग पर रोक दिया गया। इसके बाद विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी 6 घंटे से ज्यादा समय से दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं।
इसी दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिसकर्मियों को उस समय जमकर फटकार लगाई, जब उन्होंने तिरंगे को छूने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा कि यह कोई डंडा नहीं है, यह तिरंगा है, इसे मत छूना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
इस दौरान एक अफसर तिरंगा लेकर खड़े कार्यकर्ता के पास पहुंचता है। तभी राहुल तेजी से आते हैं और कहते हैं- 'इसे मत छूना।' प्रियंका भी तिरंगे के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो जाती हैं।
अफसर का कहना था कि तिरंगे में लगा डंडा किसी को चोट पहुंचा सकता है। इस पर राहुल-प्रियंका ने उसे डांटते हुए कहा- डंडा नहीं है ये, तिरंगा है।

क्या है आगे की रणनीति

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पुलिस के लोगों से कहा कि आपको यहां से मुझे हटाना है तो हटा दीजिए लेकिन मुझे बता दीजिए कि मैं देश में कहां बैठ सकता हूं? इंडिया गेट पर, जंतर-मंतर पर, सड़क पर? 

दिखी जेन जी की झलक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को निकाले गए विपक्षी सांसदों के मार्च में ‘जेन जी’ युवाओं के हालिया  आंदोलन की भी झलक देखने को मिली। विशेष तौर पर सांसदों द्वारा लगाए  गए पोस्टर पर लिखे नारों और कुछ महीने पहले जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के  विरोध प्रदर्शन के नारों में समानता दिखाई दी।
अगला लेख
राहुल गांधी पर DMK का निशाना, SIR में वोटर नाम कटने पर चुप क्यों? TVK से गठबंधन को लेकर भी उठे सवाल