Priyanka Gandhi on Bypoll Results: जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है
बांकीपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है और यह सिर्फ शुरुआत है।
संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उपचुनाव के नतीजों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, यह साफ है कि जनता भाजपा से थक चुकी है और तंग आ चुकी है। अब लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह तो सिर्फ शुरुआत है। ALSO READ: 'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?
चर्चा में जदयू नेता अनंतसिंह का बयान
इस बीच बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह ने भी कहा कि इसमें (चुनाव में) कोई भी नेता न जीतता है, न हारता है। जनता जिसको जिताती है, वो जीतता है। सभी तरफ नीतीश कुमार की यही चर्चा है कि हमने (जनता) उन्हें वोट दिया और उन्हें बीच में हटा दिया गया है। इस बात में दम नहीं है। वो अपनी योजना से हटे हैं मगर जनता के बीच में चर्चा है कि उन्हें हटा दिया गया। अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल होगा। जनता में गुस्सा है कि हमनें मुख्यमंत्री किसे बनाया और उन्होंने किसको बना दिया। ALSO READ: JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण
बांकीपुर और दतिया में हार से भाजपा स्तब्ध
गौरतलब है कि बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर जीते तो दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बाजी मारी। हालांकि भाजपा गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट जीतने में सफल रही। यहां भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। ALSO READ: दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज
बहरहाल हर चुनाव को गंभीरता से लड़ने वाली भाजपा के लिए बांकीपुर और दतिया में मिली हार को बड़ा झटका माना जा रहा है। बिहार और मध्यप्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा की ही सरकार है। ऐसे में पार्टी ने भी हार स्वीकारते हुए मंथन करने की बात कही है।

