गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi attacks Modi government in congress rally
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (14:51 IST)

मोदी सरकार पर प्रियंका का बड़ा हमला, BJP है तो मुमकिन है 100 रुपए किलो प्याज

मोदी सरकार पर प्रियंका का बड़ा हमला, BJP है तो मुमकिन है 100 रुपए किलो प्याज - Priyanka Gandhi attacks Modi government in congress rally
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP है तो 100 रुपए किलो प्याज मुमकिन है, BJP है तो रोजगार नहीं होना मुमकिन है। 
 
प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में कहा कि पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। विकास हो रहा था। आज भाजपा की सरकार में रोजगार बढ़ने की बजाय घट रहा है। महंगाई बढ़ रही है। छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं। असलियत यह है कि यदि भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा महंगाई मुमकिन है।
 
उन्होंने कहा कि यह देश प्रेम का देश है। अहिंसा का देश है। युवाओं के सपनों का देश है। यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं। हमें इस देश को बचाना है क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है जिसमें समानता नहीं है।
 
नागरिकता संशोधन कानून का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस सरकार में ऐसे कानून बन रहे हैं जिससे देश का संविधान खतरे में है। यह विभाजनकारी है।
 
 
उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर से अरुणाचल तक सबसे कहना चाहती हूं कि आप अपनी आवाज उठाइये। अगर हम चुप रहेंगे तो आम्बेडकर द्वारा लिखा गया संविधान खत्म हो जाएगा और देश का बंटवारा जो जाएगा।
 
प्रियंका ने कहा कि आज चारों तरफ अन्याय है। महिलाएं असुरक्षित हैं। सभी को मिलकर भारत को बचाना है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।