1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi's Visit to Kerala
Last Updated :त्रिशूर/ पलक्कड़ (केरल) , रविवार, 29 मार्च 2026 (17:55 IST)

केरल में PM मोदी का रोडशो, LDF और UDF पर जमकर साधा निशाना, बोले- एक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट...

Prime Minister Narendra Modi's Visit to Kerala
PM Modi's Roadshow in Kerala : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस बीच त्रिशूर में प्रधानमंत्री ने रोडशो किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सड़क के दोनों तरफ लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, वहीं ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने पलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के वादों पर लोगों का भरोसा कम हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दशकों से यह राज्य स्वार्थी राजनीति के 2 चेहरों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ कम्युनिस्ट (LDF तो दूसरी तरफ कांग्रेस (UDF)। इनमें से एक भ्रष्ट है तो दूसरा महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक है तो दूसरा महासांप्रदायिक।

एलडीएफ और यूडीएफ के वादों पर भरोसा कम हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस बीच त्रिशूर में प्रधानमंत्री ने रोडशो किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सड़क के दोनों तरफ लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, वहीं ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने पलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के वादों पर लोगों का भरोसा कम हो गया है।

भाजपा सरकार बनने पर केरल का तेज विकास होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दशकों से यह राज्य स्वार्थी राजनीति के 2 चेहरों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ कम्युनिस्ट (LDF तो दूसरी तरफ कांग्रेस (UDF)। इनमें से एक भ्रष्ट है तो दूसरा महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक है तो दूसरा महासांप्रदायिक। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों गठबंधनों पर वोटबैंक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर केरल का तेज विकास होगा।

यहां का माहौल जन आंदोलन में बदल चुका है

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य में बदलाव का माहौल है और भाजपा-एनडीए को समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यहां की जनता अब एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के खोखले वादों से पूरी तरह पक चुकी है। पलक्कड़ की सड़कों पर जो उत्साह दिख रहा है, वह वह साफ बता रहा है कि यहां का माहौल जन आंदोलन में बदल चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक फायदा तलाश रही है, दूसरी तरफ केरल विधानसभा चुनाव 2026 में यूडीएफ और एलडीएफ भाजपा के उदय से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपको दोनों से सावधान रहना चाहिए।

खाड़ी मुद्दे पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक

प्रधानमंत्री ने कहा, युद्ध शुरू होने के बाद से मैं विश्व के नेताओं के संपर्क में रहा हूं। सभी देश संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन खाड़ी मुद्दे पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक है, जो राजनीतिक फायदे के लिए भारतीयों की जान खतरे में डाल रही है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद