1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi's visit to France

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

Prime Minister Narendra Modi's visit to France
PM Modi's visit to France : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच चुके हैं। वे 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून तक नीस में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेंगे। G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप से द्विपक्षीय मुलाकात होगी।
 

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच चुके हैं। वे 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून तक नीस में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्ंप से होगी मुलाकात

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेंगे। G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। व्हाइट हाउस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप सोमवार सुबह अमेरिका से रवाना होंगे। नीस में 14 जून को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दोनों नेता यहां 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का मिलकर शुभारंभ भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस के नीस शहर पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल पहुंचते ही बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए और देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा लहराते हुए उनका अभिनंदन किया।
भारतीय समुदाय के सदस्यों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' जैसे नारों के साथ उनका स्वागत किया। भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर विशेष आमंत्रित देश (Guest Country) के रूप में बुलाया जाता है। आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री को समिट का न्यौता मिलता है।
G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें