प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित का किया पाठ, बताया चुनौतियों पर कैसे रखें नियंत्रण
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लक्ष्यों को प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प और धैर्य के महत्व पर प्रकाश डालने वाले एक संस्कृत श्लोक सुभाषितम् को साझा किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोग अपने दृढ़ संकल्प से किसी भी कार्य को संभव बना देते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, जो व्यक्ति साहस और संकल्प से भरा हो, उसके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर हम कठिन से कठिन चुनौतियों को पार कर सकते हैं।
एकोऽपि सिंहः साहस्रं यूथं मथ्नाति दन्तिनाम्।
तस्मात् सिंहमिवोदारमात्मानं वीक्ष्य सम्पतेत्॥
जिस प्रकार एक शेर में हजार हाथियों को हराने की शक्ति होती है, उसी प्रकार एक व्यक्ति को शेर की तरह निडरता, साहस, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के साथ नेक कार्यों में संलग्न होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सही दिशा में अथक परिश्रम द्वारा बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम का पाठ किया, जिसमें जीवन की सबसे कठिन बाधाओं को दूर करने में आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व का उल्लेख किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर सर्वाधिक कठिन चुनौतियों पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें