गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi condoles the death of Kalyan Singh
Written By
Last Updated : शनिवार, 21 अगस्त 2021 (23:11 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आने वाली पीढ़ियां कल्याण सिंह की आभारी रहेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आने वाली पीढ़ियां कल्याण सिंह की आभारी रहेंगी - Prime Minister Narendra Modi condoles the death of Kalyan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं।

प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि उनके निधन से मैं निशब्द हूं। कल्याण सिंह...राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों को आवाज दी और किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रयास किए। ज्ञात हो कि कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में कहा गया कि सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया जिससे शनिवार शाम उनका निधन हो गया। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
ये भी पढ़ें
राम के लिए सत्ता का त्याग कर दिया था कल्याण सिंह ने