शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर, AIIMS ले जाया गया
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 मार्च 2021 (15:10 IST)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर, AIIMS ले जाया गया

Ramnath Kovind, | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर, AIIMS ले जाया गया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें आगे जांच के लिए एम्स रेफर किया गया है। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था।

 
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे जांच के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है। 
 
इससे पहले अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वे निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना के अस्पताल गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में दिल्ली पुलिस की अपील, घरों में ही मनाएं होली का त्योहार