मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Ramnath Kovind addresses parliament
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 जून 2019 (12:16 IST)

राष्‍ट्रपति ने संसद में दिखाई नए भारत की तस्वीर, मोदी सरकार 2 के 5 साल का एजेंडा

राष्‍ट्रपति ने संसद में दिखाई नए भारत की तस्वीर, मोदी सरकार 2 के 5 साल का एजेंडा - President Ramnath Kovind addresses parliament
नई दिल्ली। संसद सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रपति के अभ‌िभाषण से जुड़ी हर जानकारी... 

- देश का हर गांव सड़क से जुड़ा होगा, हर गरीब के सिर पर अपनी छत होगी। 
- भारत को अमेरिका से अपाचे हेलीकॉप्टर और फ्रांस से राफेल विमान मिलने वाला है।  
- नेशनल सिटीजन रजिस्टर प्राथमिकता से लागू करेंगे। 
- घुसपैठ की समस्या खत्म करेंगे। 
- मसूद अजहर अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित हुआ।
- आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।
- आतंकवाद से मुकाबले के लिए भारत प्रतिबद्ध।
- 2022 में भारत जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 
- 3 लाख संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ। 
- लोकपाल की नियुक्ति से पारदर्शिता बढ़ेगी। 
- जीएसटी से एक टैक्स, एक राष्‍ट्र का लक्ष्य। जीएसटी को ओर सरल बनाया जाएगा। 
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति। 
- कालेधन पर रोक के लिए सरकार प्रतिबद्ध। 
- भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा स्टार्ट अप। 2024 तक देश में 50 हजार स्टार्ट अप। 
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव। 
- नए भारत के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी। 
- खेलो इंडिया कार्यक्रम को बड़े स्तर पर ले जाएंगे। 
- भारत को विश्व स्तर की खेल शक्ति बनाने का लक्ष्य। 
- 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया। 
- विकास दर को उच्च स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य। 
- भारत को 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य।  
- सौभाग्य योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला। 
- महिलाओं का विकास ही नहीं, उनके नेतृत्व में विकास। 
- महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दंड और सख्त। 
- महिला सशक्तिकरण सरकार का पहला लक्ष्य। 
- 2022 तक 1.5 लाख वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। 
- 5300 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना से 26 लाख गरीबों को इलाज मिला। 
- गरीबी को सशक्त बनाकर गरीबी दूर करेंगे। 
- देश के 112 जिले आकांक्षी जिले घोषित होंगे। कम विकास वाले इन जिलों का तेजी से विकास होगा। 
- शहीद पुलिसवालों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप। 
- कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने पर जोर, 25 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
- 12 हजार करोड़ की राशि किसानों तक पहुंची। 
- किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य। 
- 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ। 
- किसान सम्मान निधि अब सभी किसानों के लिए। सभी किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपए साल। 
- ग्रामीण और शहरी भारत का विकास होगा।
- देशवासियों का जीवन बेहतर बनाना है। 
- सरकार नए भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। 
- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्‍वास ही लक्ष्य। 
- आप जानते हैं 2014 के पहले का माहौल कैसा था।
- विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनादेश।
- लगभग आधे सांसद पहली बार संसद पहुंचे।  
- पहली बार 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। 
- राष्ट्रपति कोविंद ने सभी सांसदों को बधाई दी। उन्होंने नए लोकसभा अध्यक्ष को भी अपनी शुभकामनाएं दी।  
- पहली बार 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। 
- राष्ट्रपति कोविंद ने सभी सांसदों को बधाई दी। उन्होंने नए लोकसभा अध्यक्ष को भी अपनी शुभकामनाएं दी।  
- उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया राष्‍ट्रपति का स्वागत। 
- संसद पहुंचे राष्‍ट्रपति कोविंद, कुछ ही देर में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
- 17 जून को शुरू हुए इस सत्र के पहले दो दिनों में चुनकर आए नए सांसदों को शपथ दिलाई गई।
- इसके बाद नए लोकसभा अध्यक्ष का चयन हुआ। बुधवार को राजस्‍थान के कोटा के सांसद ओम बिड़ला ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
- राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो जाएगी. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में बहस होंगी। संसद का पहला सत्र 26 जुलाई तक चलेगा।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां का विवाह