शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रशांत किशोर ने नीतीश से कहा- शुक्रिया, सीएम पद बरकरार रहे इसकी शुभकामनाएं
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 जनवरी 2020 (19:23 IST)

प्रशांत किशोर ने नीतीश से कहा- शुक्रिया, सीएम पद बरकरार रहे इसकी शुभकामनाएं

Prashant Kishore | प्रशांत किशोर ने नीतीश से कहा- शुक्रिया, सीएम पद बरकरार रहे इसकी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। जदयू से अपने निष्कासन के तुरंत बाद प्रशांत किशोर ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रहने को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
जदयू से निष्कासन के तुरंत बाद किशोर ने कहा कि शुक्रिया नीतीश कुमार। मेरी शुभकामना है कि आप बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रहें। भगवान आपका भला करे।
 
किशोर जदयू के उपाध्यक्ष थे। संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के समर्थन को लेकर कुमार के रुख की आलोचना पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।
ये भी पढ़ें
CAA और NRC को लेकर प. बंगाल में झड़प, 2 व्यक्तियों की मौत, 1 घायल