प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम की स्पीच के दौरान विपक्ष वॉकआउट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है।
क्या ये संविधान का अपमान नहीं है। इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था। 2002 से 2014 से, पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया हो इन लोगों ने। मुझसे किसी ने पूछा था स्वास्थ्य का राज, मैंने कहा था कि डेली दो किलो गाली खाता हूं।
मोदी की कब्र ये क्यों खोदना चाहते हैं, ये नारा नहीं, इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं, इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है इनको. नेहरू जी ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया, क्या इसलिए कब्र खोदने की बात कर रहे हो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने के विषय में भी हमारे देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा। इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। छोटे किसानों की तरफ कभी देखा नहीं गया। लेकिन हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति एक दर्द था, जमीनी हकीकतों से परिचित थे और उसी के कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर के आए।
अब इतने कम समय में हमारे छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपए हमने दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीएसएनएल को लेकर चुटकुले चलते थे, हमने आज स्वदेशी 4 जी खड़ा किया। कम्यूनिकेशन की नई टेक्नोलॉजी को हमने आगे बढ़ाया इसलिए दर्द जुबां पर आ रहा है। मोदी तेरी कब्र खुदेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर, बिजली पानी सिलेंडर दिए मुझे लगता है। भगवान ने मुझे सही दिशा में काम करने की प्रेरण दी है। गांव की महिलाएं कहती हैं मैं लखपति दीदी बन गई हूं, अब करोड़पति दीदी बनना चाहती हूं। PM ने कहा- जिस पर लाखों करोड़ों माताओं बहनों का रक्षा कवच हो, उसकी कब्र तुम कभी नहीं खोद पाओगे।
140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट
प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से है, लेकिन 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट हैं। सत्ता हमारे लिए सुख नहीं सेवा का आसन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना लाखों करोड़ों का लोन दिया, स्वरोजगार को बल दिया। कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बल नहीं दिया। ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे। हमारी सरकार ने आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप को सपोर्ट किया। लेकिन इनके पास एक ही रास्ता है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। Edited by : Sudhir Sharma