1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pm modi plays football gangtok sikkim visit

पीएम मोदी की 'एनर्जेटिक' सुबह: गंगटोक में फुटबॉल के मैदान में उतरे प्रधानमंत्री

PM Modi plays football in gangtok
PM Modi in Sikkim : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने गंगटोक में मंगलवार सुबह-सुबह बच्चों के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेला। इसकी खूबसूरत तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से भी शेयर की।
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, गंगटोक की एक सुहावनी सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं! उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इन युवाओं के साथ फुटबॉल का सत्र बेहद ऊर्जावान रहा!
 
प्रधानमंत्री ने पोस्ट के साथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को भी शेयर किया। इसमें प्रधानमंत्री फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते भी नजर आए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे और 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राघव चढ्‍डा के पास थे 3 विकल्प, राजनीति छोड़ने के बजाए भाजपा में क्यों हुए शामिल?