गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Greets Women On International Womens Day
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 मार्च 2021 (10:30 IST)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कही यह बड़ी बात - PM Modi Greets Women On International Womens Day
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश में महिला पुलिस आरक्षक बनीं होम मिनिस्टर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का महिलाओं के प्रति सम्मान