शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi condolence on Dilip Kumar death
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:39 IST)

पीएम मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बताया सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान

पीएम मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बताया सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान - PM Modi condolence on Dilip Kumar death
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान है। ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।
मोदी ने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी को सिनेमा जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। वह एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और इस वजह से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के चहेते थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
 
पूर्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।'

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: आंध्रप्रदेश और अंडमान में हुई वर्षा, कई राज्यों में बारिश की संभावना