गुरुवार, 11 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM appreciates outstanding contribution of Indian Navy on Navy Day
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (11:26 IST)

नेवी डे पर पीएम ने की भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान की सराहना

नेवी डे पर पीएम ने की भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान की सराहना - PM appreciates outstanding contribution of Indian Navy on Navy Day
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर बल के कर्मियों के उत्कृष्ट पराक्रम और पेशेवराना अंदाज की सराहना की।

 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि नौसना दिवस की बधाई। हमें भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदानों पर गर्व है। हमारी नौसेना का उसके पेशेवराना अंदाज और अदम्य पराक्रम के लिए सर्वत्र सम्मान किया जाता है। नौसेना के हमारे कर्मी प्राकृतिक आपदा जैसे संकटों की घड़ी में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
 
भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें
ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर जिम कॉर्बेट पार्क में भी हाई अलर्ट, गाइडलाइन का करना होगा पालन