ट्रेड डील पर संसद में सरकार का दावा: पीयूष गोयल बोले — निर्यात बढ़ेगा, किसानों और डेयरी सेक्टर को नुकसान नहीं
Piyush Goyal in Parliament on Trade Deal : विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया कि ट्रेड डील से भारत को क्या फायदा होगा? गोयल ने कहा कि ट्रेड डील से भारत का निर्यात बढ़ेगा। कृषि क्षेत्र में भारत के हितों की रक्षा होगी। डेयरी क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित रहेंगे। लघु मध्यम उद्योग के लिए अवसर खुलेंगे।
ALSO READ: संसद में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तकरार, गद्दार टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे।
गोयल ने कहा कि भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है। अमेरिकी पक्ष के भी कुछ ऐसे क्षेत्र थे जो उनके दृष्टिकोण से संवेदनशील थे। 1 साल तक चली कई दौर के विचार विमर्श के बाद व्यापार समझौते के कई क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफल रहे।
यह समझौता विशेष रूप से श्रम प्रदान क्षेत्रों और विनिर्माण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है। खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है। इससे किसानों को नुकसान नहीं है। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
edited by : Nrapendra Gupta