बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol rates reduced up to 14 paise in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 5 जून 2018 (09:26 IST)

लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए कहां घटे कितने दाम...

लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए कहां घटे कितने दाम... - Petrol rates reduced up to 14 paise in Delhi
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देते हुए मंगलवार को पेट्रोल के दाम 14 पैसे कम करने की घोषणा की। आज डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है। 
 
दिल्ली में आज पेट्रोल 77.83 पैसे बिक रहा है जबकि सोमवार को यहां इसके दाम 77.96 रुपए थे। डीजल की कीमत भी 10 पैसे कम होकर 68.88 रुपए हो गई। मुंबई में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता हुआ। यहां इसके दाम 85.65 रुपए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 86.88 रुपए प्रति लीटर है। 
 
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.47 और 80.80 रुपए प्रति लीटर है जबकि यहां डीजल के दाम क्रमश: 71.43 रुपए और 72.72 रुपए है। 
 
उल्लेखनीय है कि 29 मई से लगातार पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं। पिछले सात दिनों में पेट्रोल 63 पैसे और डीजल 46 पैसे कम हुआ है।
ये भी पढ़ें
मिजोरम में भूस्खलन में 10 की मौत, एक घायल