शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol rates can be reduced up to 10 rs
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (19:39 IST)

खुशखबर, 10 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए क्या है वजह...

खुशखबर, 10 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए क्या है वजह... - Petrol rates can be reduced up to 10 rs
मोदी सरकार एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिससे देश में पेट्रोल के दाम 10 रुपए तक कम हो सकते हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार पेट्रोल में मिथेनॉल मिलाकर पेट्रोल की कीमत में कटौती की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पुणे में 15 फीसदी मिथेनॉल मिले हुए पेट्रोल से गाड़ियां चलाई जा रही हैं। यह ट्रायल नीति आयोग की निगरानी में हो रहा है।
 
बताया जा रहा है कि 2 से 3 महिनों में इसके नतीजे आ जाएंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसका फायदा पूरे देश को मिलेगा और इसके दाम 10 रुपए तक कम हो सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल में इ्‍थेनॉल मिलाया जाता है। यह मिथेनॉल की अपेक्षा काफी महंगा होता है। इसलिए सरकार पेट्रोल में मिथेनॉल का प्रयोग कर रही है। बहरहाल मोदी सरकार की कोशिश होगी कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता को ये सौगात दे दी जाए।
ये भी पढ़ें
ट्रायल रन के दौरान ट्रेन-18 पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे