शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates reduces
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (08:00 IST)

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है दाम...

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है दाम... - Petrol Diesel rates reduces
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद यहां पेट्रोल 81.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.19 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 
मुंबई में भी रविवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे की कमी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल  और डीजल के दाम क्रमश: 87.21 रुपए प्रति लीटर और 78.82 रुपए प्रति लीटर है।
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे की गिरावट के साथ 81.99 रुपए प्रति लीटर थी जबकि डीजल 12 पैसा सस्ता होकर 75.36 प्रति लीटर मिल रहा था।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान परेशान, अधिकारी करने नहीं दे रहे हैं काम