गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates in 4 metro cities on 10th July
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 जुलाई 2021 (14:21 IST)

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम... - Petrol Diesel rates in 4 metro cities on 10th July
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर दोनों के दाम बढ़ गए। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 39 पैसे तक और डीजल 32 पैसे तक महंगा हुआ।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.91 रुपए और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। तब से पेट्रोल की कीमतों में 10.51 रुपए का इजाफा हुआ है। डीजल के दाम भी 9.17 रुपए बढ़ गए।
 
मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 106.59 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपए प्रति लीटर का हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल वहां 101.67 रुपए का और डीजल 94.39 रुपए का मिला।
 
कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 101.01 रुपए और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 92.97 रुपए प्रति लीटर का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।