शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 दिन बाद घटे पेट्रोल के दाम, डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता
Written By
Last Modified: रविवार, 18 अगस्त 2019 (13:37 IST)

6 दिन बाद घटे पेट्रोल के दाम, डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता

Petrol diesel prices reduced | 6 दिन बाद घटे पेट्रोल के दाम, डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता
नई दिल्ली। लगातार 6 दिन तक स्थिर रहने के बाद रविवार को देश में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई जबकि डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ।
 
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 5 जुलाई के बाद के निचले स्तर 71.91 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी 12 पैसे घटकर 65.26 रुपए प्रति लीटर रही, जो 5 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने रहने के कारण दोनों जीवाश्म ईंधनों में यह नरमी देखने को मिली है।
 
मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल 8-8 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 77.57 रुपए और 74.61 रुपए प्रति लीटर रह गया, वहीं चेन्नई में इसका मूल्य 9 पैसे कम होकर 74.69 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल कोलकाता में 12 पैसे सस्ता होकर 65.26 रुपए, मुंबई में 13 पैसे सस्ता होकर 67.64 रुपए और चेन्नई में 15 पैसे सस्ता होकर 68.95 रुपए प्रति लीटर रहा।