पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी को सिर्फ कंपनियों की चिंता
Petrol-Diesel Price Hike: तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे? ALSO READ: 8 दिन में तीसरी बार लगा झटका: पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे, जानें आपके शहर में क्या हैं नए दाम
पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कोलकाता में बढ़े दामों का हवाला देते हुए मोदी सरकार जमकर निशाना साधा। साथ ही मोदी सरकार को तेल कंपनियों के बजाए जनता का भला सोचने की बात कही गई है।
पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कोलकाता में बढ़े दामों का हवाला देते हुए मोदी सरकार जमकर निशाना साधा। साथ ही मोदी सरकार को तेल कंपनियों के बजाए जनता का भला सोचने की बात कही गई है।
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?
'महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए.
— Congress (@INCIndia) May 23, 2026
आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया.
मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है. एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है.
कभी तो…
गौरतलब है कि तेल कंपनियों आज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 94 पैसे बढ़कर 110.64 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 90 पैसे की बढ़त के साथ 108.49 रुपए लीटर और चेन्नई में 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 105.331 रुपए प्रति लीटर हो गय। इसी तरह कोलकता में डीजल 95 पैसे बढ़कर 97.02 रुपए प्रति लीटर हो गए। मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 94 और 87 पैसे बढ़कर 95.02 और 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गया।
भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है। पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से तेल सप्लाय बाधित होने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।
edited by : Nrapendra Gupta

