शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol, diesel, excise duty
Written By
Last Modified: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (09:19 IST)

नहीं मिली राहत, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने एक्ससाइज ड्‍यूटी कम करने से किया इंकार

नहीं मिली राहत, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने एक्ससाइज ड्‍यूटी कम करने से किया इंकार - Petrol, diesel, excise duty
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर इजाफा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 88.26 रुपए और दिल्ली में 80.87 रुपए पहुंच गया। दोनों शहरों में 14 पैसे का इजाफा किया गया।


मुंबई में डीजल 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.47 और दिल्ली में 14 पैसे बढ़कर 72.97 रुपए हो गया। केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। सरकार ने सोमवार को एक बार फिर से एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें
सत्ता में वापसी के लिए भगवान राम के पथ पर चलेगी कांग्रेस