1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. People are dying not only from dog bites but also from road accidents caused by stray animals
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 7 जनवरी 2026 (18:12 IST)

आवारा कुत्तों के काटने से ही नहीं, आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसे से भी हो रही है मौत

Dogs
सुप्रीम कोर्ट ने नगरीय निकायों द्वारा नियमों और निर्देशों का अनुपालन न करने की ओर ध्यान दिलाते हुए बुधवार को कहा कि देश में न केवल कुत्तों के काटने से बल्कि सड़कों पर आवारा जानवरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से भी लोगों की मौत हो रही है।
कुत्ता प्रेमियों और आदेशों के कड़े अनुपालन की मांग करने वालों द्वारा दायर न्यायालय के पूर्व आदेशों में संशोधन की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि वह सुनवाई इसलिए कर रही है, क्योंकि कई वकीलों और पशु कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि सात नवंबर को आदेश पारित होने से पहले उनकी बात नहीं सुनी गई थी।
ये भी पढ़ें
UP में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रद्द, योगी सरकार का फैसला