सम्बंधित जानकारी
- क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...
- पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार
- हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
- पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी
- राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात से 4 नए चेहरों को उतारकर चौंकाया
खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस, पटना में रातभर चला ड्रामा
Khan Sir News in Hindi : पटना में खान ग्लोबल स्टडीज पर फायरिंग मामले में FIR के बाद भी खान सर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रातभर पुलिस की 5 गाड़ियों ने दबिश दी, लेकिन समर्थकों के हंगामे के बीच पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। ALSO READ: पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार
रातभर पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग वक्त पर खान सर की कोचिंग में पहुंची। स्टूडेंट्स भी रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे। पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की वजह से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने खान सर के दोनों गार्ड को जेल भेज दिया है। ALSO READ: क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...
क्या है मामला?
गौरतलब है कि 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद खान सर ने कई राउंड गोली चलाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने गार्ड से मारपीट का भी आरोप लगाया था। उन्होंने प्रशासन से अपील की थी कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।
घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पुलिस ने इस मामले में ज्ञान बिंदु क्लासेस के रोशन आनंद सर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रोशन आनंद के समर्थन में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। छात्र उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे।
पुलिस का खान सर पर जानकारी छिपाने का आरोप
पुलिस का कहना है कि कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के बाद बुलेट के पैलेट को भी छिपाने की कोशिश की गई। खान सर बिहार समेत देशभर में कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
