शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. parliaments monsoon session likely to be cut short as 30 mps test positive for covid-19
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (20:09 IST)

मानसून सत्र समय से पहले खत्म होने की संभावना, 30 सांसद निकल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

मानसून सत्र समय से पहले खत्म होने की संभावना, 30 सांसद निकल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव - parliaments monsoon session likely to be cut short as 30  mps test positive for covid-19
नई दिल्ली। संसद भवन में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित सभी दलों के सांसदों की मांग पर मानसून सत्र को अगले सप्ताह गुरुवार तक समाप्त होने की संभावना है। अब तक 30 सांसद कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। संसद 14 सितंबर से शुरू हुई थी और इसे 1 अक्‍टूबर तक चलाया जाना था।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आज यहां हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बीजू जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) आदि दलों के नेता शामिल हुए। इन नेताओं ने कोविड संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तीव्रता से ये मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंता की बात है।
 
संसद के सत्र बुलाने को लेकर संवैधानिक दायित्व पूरा हो गया है। कुछ जरूरी विषयों पर चर्चा कराने एवं आवश्यक विधेयकों को पारित कराने के बाद सदन की कार्यवाही जल्दी ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करनी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार बीजद के नेता पिनाकी मिश्रा ने सुझाव दिया कि बुधवार 23 सितंबर या गुरुवार 24 सितंबर को मानसून सत्र समाप्त कर दिया जाए। एक अन्य नेता ने सुझाव दिया कि यदि एक डेढ़ माह में स्थिति सुधरती है तो एक संक्षिप्त सत्र आगे आहूत किया जा सकता है।
 
कई नेताओं का कहना था कि राज्यों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाया, पर्यावरण, नयी शिक्षा नीति और कोविड-19 की स्थिति ये चार विषय जरूरी हैं जिन पर चर्चा करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी के बारे में शून्यकाल में भी संक्षिप्त चर्चा हो सकती है। श्रम संबंधी विधेयक मंगलवार का पारित होने की संभावना है। इसके बाद कोई बहुत जरूरी काम नहीं रह जाएगा।
 
भाजपा की ओर से राजीव प्रताप रूड़ी ने भी सहमति जताई। नेताओं ने इस बारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए अध्यक्ष से आग्रह किया है। अध्यक्ष बिरला ने भी सभी की बात गंभीरतापूर्वक सुनी और उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। (वार्ता इनपुट)
ये भी पढ़ें
गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारत की रणनीति की जानकारी चीन को दे रहा था