बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Parliament, Ghulam Nabi Azad, JNU controversy, nationalism
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (19:59 IST)

संसद में राष्ट्रवाद पर बहस हो : गुलाम नबी आजाद

संसद में राष्ट्रवाद पर बहस हो : गुलाम नबी आजाद - Parliament, Ghulam Nabi Azad, JNU controversy, nationalism
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटना को लेकर देशभर में देशभक्ति और देशद्रोह पर उठे विवाद को देखते हुए संसद में 'राष्ट्रवाद' पर बहस कराने की सरकार से मांग की है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाना छोड़ दें।
 
आजाद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय के विशेष संदर्भ में केंद्रीय उच्चतर शिक्षा संस्थानों में उत्पन्न स्थिति पर अल्पकालिक चर्चा में भाग लेते हुए यह मांग की।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जबसे सत्ता में आई है, उसने विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों का राजनीतिकरण किया है और वहां का माहौल भी खराब किया है तथा राष्ट्रवाद बनाम देशद्रोह का विवाद भी खड़ा किया है। अब तो भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हौसले भी बढ़ गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश में जितने शैक्षणिक संस्थान बने हैं, वे कांग्रेस ने बनाए हैं और पंडित जवाहरलाल नेहरू की उनमें भूमिका रही है, लेकिन इस सरकार ने शैक्षणिक संस्थान तो नहीं बनाए, बल्कि उन्हें बर्बाद भी किया है। (वार्ता)