गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan violates ceasefire along LoC in Jammu and Kashmir
Written By
Last Modified: रविवार, 29 सितम्बर 2019 (19:24 IST)

2 दिन में दूसरी बार LoC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी कर दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2 दिन में दूसरी बार LoC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी कर दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Pakistan violates ceasefire along LoC in Jammu and Kashmir
जम्मू। पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने दो दिनों में दूसरी बार संघर्षविराम (ceasefire) का उल्लंघन करते हुए रविवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थित चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे, पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी में जान-माल को कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और गोलीबारी की थी, जिस पर भारतीय सैनिकों ने जोरदार जवाब दिया था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी कई घंटों तक चली, लेकिन हमारी ओर कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का 2,000 से अधिक बार उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीय मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें
कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम, करोड़ों के सोने और चांदी से सज रही हैं देवी प्रतिमाएं