मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan-2 : ISRO चीफ का खुलासा, NASA से पहले लगा लिया विक्रम लैंडर का पता
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (11:51 IST)

Chandrayaan-2 : ISRO चीफ का खुलासा, NASA से पहले लगा लिया विक्रम लैंडर का पता

Chandrayaan-2 | Chandrayaan-2 : ISRO चीफ का खुलासा, NASA से पहले लगा लिया विक्रम लैंडर का पता
नासा के खुलासे के एक दिन बाद ही अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख के. सिवन ने कहा कि हमने पहले ही विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया था। सिवन ने कहा कि हमारे ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को ढूंढा था और इसकी जानकारी हमने पहले ही दे दी थी। आप पीछे जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

2 दिन पहले ही नासा के लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर ने चन्द्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा तलाशने का दावा किया था। नासा ने ट्‍वीट कर कहा था कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला है। नासा ने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढने का श्रेय चेन्नई के इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यम को दिया था।

7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का इसरो के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। विक्रम लैंडर का संपर्क जिस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से टूटा वह चंद्रमा की सतह से लगभग 2.1 किलोमीटर दूर था।

नासा ने अक्‍टूबर में कहा था ऑर्बिटर से मिले ताजा फोटो में चंद्रयान-2 के लैंडर का कोई पता नहीं चला है। भारत का चन्द्रयान-2 सफल हो जाता तो वह अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाता। खबरों के अनुसार ISRO ने नासा से विक्रम लैंडर के मलबे से जुड़ी जानकारी मांगी है। नासा जल्द ही इससे जुड़ी रिपोर्ट सौंपेगा। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
नागरिकता संशोधन बिल पर मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर, 9 दिसंबर को संसद में होगा पेश