• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. operation sindoor : India strike on Kirana Hills near Pakistan nuclear plants
Last Modified: रविवार, 20 जुलाई 2025 (12:29 IST)

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों को न सिर्फ निशाना बनाया था, बल्कि उसे नेस्तनाबूद भी कर दिया था।

operation sindoor
Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने किराना हिल्स पर हमला किया था। इसी स्थान पर पाकिस्तान ने अपना परमाणु ठिकाना बना रखा है। नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों को न सिर्फ निशाना बनाया था, बल्कि उसे नेस्तनाबूद भी कर दिया था।
 
जून 2025 की Google Earth की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से ये नया खुलासा हुआ है। किराना हिल्स को पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का गढ़ माना जाता है। अंडरग्राउंड भंडारण सुविधाएं, सुरंगें और रडार स्टेशन होने के दावे किए जाते हैं। 
 
नई तस्वीरों में किराना हिल्स पर भारतीय हमले के निशान साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर मरम्मत किए गए रनवे भी दिखाई दे रहे हैं।
 
सैटेलाइट इमेजरी एक्सपर्ट डेमियन सायमॉन ने 2 तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा कि मई 2025 में किराना हिल्स पर भारत के हमले का प्रभाव स्थान। दूसरी तस्वीर में सरगोधा एयरबेस पर मरम्मत किए गए रनवे दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने लिखा कि मई 2025 में भारत के हमलों के बाद सरगोधा एयरबेस पर मरम्मत किए गए रनवे। ये दोनों तस्वीरें मई में भारतीय हमलों के दौरान हुए नुकसान की और पुष्टि करते हैं। 
उल्लेखनीय है कि भारत ने 10 मई को प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ था। हालांकि भारतीय वायुसेना ने किराना हिल्स पर हमले की खबरों को खारिज किया था। एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि हमें नहीं पता था कि किराना हिल्स में परमाणु ठिकाने हैं। हमने वहां हमला नहीं किया।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया था कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 5 विमान मार गिराए गए। साथ ही उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव उनके हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?