मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ompuri dies
Written By
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (11:51 IST)

फिल्म अभिनेता ओमपुरी का निधन

फिल्म अभिनेता ओमपुरी का निधन - Ompuri dies
मुंबई। फिल्म अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। 
  
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से तड़के निधन हुआ। उनकी मौत की खबर सुन कर पूरा बॉलीवुड और उनके प्रशंसक सदमे में हैं।
 
देश के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ओम पुरी उन चुनिंदा कलाकारों मे रहे हैं जिन्होंने  कमर्शियल और समानान्तर सिनेमा में कामयाबी हासिल की। बॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था।
 
18 अक्टूबर 1950 में अंबाला के एक पंजाबी परिवार में जन्में ओम पुरी ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में पढ़ाई की थी। मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' (1976) से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका ईशान नाम का एक बेटा भी है।
 
फिल्म अर्धसत्य के लिए ओमपुरी को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनका किरदार सामाजिक और राजनैतिक बुराइयों का विरोध करता है। इसके अलावा फिल्म आरोहण के लिए भी ओमपुरी को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।