सम्बंधित जानकारी
- 'सपा छोड़ी तो राजनीति छोड़ दूंगा', राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का बड़ा ऐलान
- सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें
- लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?
- क्या बंगाल और महाराष्ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट
- क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत
सपा में बड़ी टूट का फिर दावा, राजभर बोले- शिवपाल संभालेंगे कमान, रामगोपाल बनेंगे 'प्राइमरी के मास्टर'
योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक बार फिर सपा में टूट का दावा किया। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और रामगोपाल यादव प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा। ALSO READ: 'सपा छोड़ी तो राजनीति छोड़ दूंगा', राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का बड़ा ऐलान
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? "पीट देगा अहीर" , "पीट देगा अल्पसंख्यक" (सपाई) से अब हर कोई दूर है। सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो।
PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न?
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 19, 2026
"पीट देगा अहीर" , "पीट देगा अल्पसंख्यक" (सपाई) से अब हर कोई दूर है।
सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया।
क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो।
बगावत और बागियों…
रामगोपाल से क्यों नाराज हैं राजभर?
उन्होंने कहा कि बगावत और बागियों को नेतृत्व तो "बागी बलिया" की भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं। बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है। रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है। ALSO READ: सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलेंशिवपाल और रामगोपाल को लेकर बड़ा दावा
राजभर ने अपनी पोस्ट में एक बार फिर दावा किया कि पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में "सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।" सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं?
उन्होंने कहा कि बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
