शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Obama in India
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (14:14 IST)

ओबामा का भारत में तीसरा दिन...

ओबामा का भारत में तीसरा दिन... - Obama in India
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को भारत दौरे के तीसरा और अंतिम दिन सीरी फोर्ट में नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी से मुलाकात की, उसके बाद वहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। दोपहर  लगभग  दो  बजे  वह अमेरिका  के लिए  रवाना हो  गए। ओबामा के भारत दौरे से जुड़ी हर जानकारी...

* छात्रों से मिलकर खुश हुए बराक ओबामा, मिशेल के चेहरे पर भी दिखी खुशी।
* कई छात्रों ने ली बराक और मिशेल ओबामा के साथ सेल्फी।
* ऑडिटोरियम में उपस्थित लोगों से मिले ओबामा।
* भाषण के बाद मिशेल के साथ किया सभी का अभिवादन।

सिरी फोर्ट में बराक ओबामा का भाषण...

* हम भारत की सोच में यकीन करते हैं।
* हम मेहनत में यकीन करते हैं।
* हम एक साथ तरक्की कर सकते हैं।
* हम परफेक्ट देश नहीं, लेकिन परफेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं।
* पिछले दौरे पर विशाल से मिले थे ओबामा।
* विशाल से प्रभावित है ओबामा, उसे बताया भारतीय मजदूरों की मेहनत का प्रतीक। 
* मजदूर देश की तरक्की की रीढ़।
* भारतीय लोग बहुत मेहनती।

* मजदूर देश की तरक्की की रीढ़।
* भारतीय लोग बहुत मेहनती।
* युवा अपने अधिकार से आगे बढ़े, यह उनका अधिकार।
* युवाओं को अपने दम पर आगे बढ़ना होगा।
* मैं और मिशेल सामान्य परिवार से, हमने स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई की।
* भारतीय युवा पुरी दुनिया को एक शक्ल दे सकते हैं।
* भारतीय युवा, तकनीक ने नए कीर्तिमान स्थापित किए।
* शाहरुख, मैरीकॉम और मिल्खा सिंह पर हर भारतीय को गर्व।
* सांप्रदायिक या अन्य किसी चीज के आधार पर बांटने के प्रयासों के खिलाफ हमें सतर्क होना होगा।
* हर व्यक्ति को किसी उत्पीड़न, डर या भेदभाव के बिना अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।
* भारत तब तक सफल होगा जब तक वह धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं होगा।
* हर किसी को धार्मिक आजादी मिलनी चाहिए।
* हम सब एक ही माला के फूल।
* देश की तरक्की इस बात पर निर्भर करती है वहां पर महिलाओं का क्या स्थान हैं।
* भारतीय सेना में महिलाओं को देखकर खुशी हुई। 
* मेरी दो प्यारी बेटियां है। 
* मिशेल ने हमेशा मेरा साथ दिया।
* मेरी शादी एक मजबूत और प्रतिभाशाली महिला से हुई।
* हम ऐसे देश से जहां कुक का पोता राष्ट्रपति बनता है।
* हर व्यक्ति को अपने सपने पूरे करने का अधिकार।
* हर किसी का अपना सपना है।
* मेरे दादा केन्या में ब्रिटिश सेना में कुक थे।
* रंग की वजह से मुझे भी बहुत संघर्ष करना पड़ा।
* अमेरिका में बहुत विकास हुआ है।

* भारत उन देशों में जहां के लोग तेजी से गरीबी से उपर उठे हैं।
* यूएन में भारत की स्थाई सदस्यता को समर्थन।
* भारत तेजी से आगे बढ़ने वाला देश, क्लीन एनर्जी जरूरी।
* सौलर एनर्जी और विंड एनर्जी के क्षेत्र में हमें साथ काम करना है।
* परमाणु डील का फायदा ऊर्जा के क्षेत्र में दिखेगा।
* भारत नई दवाओं के निर्माण में मदद कर सकता है।
* आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।
* बिना परमाणु हथियारों वाली दुनिया बनानी है।
* स्मार्ट सिटी बनाने में पूरा सहयोग देंगे।
* गरीबी को खत्म करने में हमारा सहयोग।
* हर बच्चे को साफ पानी मिलना चाहिए।
* जीवन को बेहतर बनाने में अमेरिका अपना योगदान देगा।
* मुझे विश्वास से अमेरिका भारत का बेस्ट पार्टनर हो सकता है।
* डीडीएलजे का डायलॉग...सीनेरीटा कई देशों में लोकप्रिय। 
* अमेरिका में 30 लाख भारतीय होने का गर्व।
* मंगलयान भारत की महान उपलब्धि। 
* भारत महात्मा गांधी की धरती।
* स्वामी विवेकानंद अमेरिका में हिंदुत्व और योग लेकर आए।
* हम फिर भारत के साथ चलने को तैयार।
* पहले दौरे में मैंने भांगड़ा डांस किया था।
* पहली बार व्हाइट हाउस में दिवाली मनी।
* भारत अमेरिका की दोस्ती अहम।
* सीक्रेट सर्विस ने बाइक की सवारी नहीं करने दी।
* गणतंत्र दिवस का अतिथि बनना सौभाग्य की बात।
* हिन्दी में कहा, बहुत धन्यवाद।
* ओबामा ने नेहा बुच के काम की तारीफ की।
* बराक ओबामा ने नमस्ते से की भाषण की शुरुआत।

* कुछ ही देर में शुरू होगा ओबामा का भाषण।
* सिरी फोर्ट में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा।
* बराक ओबामा से पहले पहुंचीं मिशेल ओबामा, हाथ हिलाकर किया अभिवादन।
 
* कैलाश सत्यार्थी के साथ ही तीनों बच्चे सिरी फोर्ट पहुंचे।
* सिरी फोर्ट में करीब 2 हजार लोग मौजूद।
* ऑडिटोरियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
* युवाओं को ओबामा के यहां पहुंचने का बेसब्री से इंतजार।
* कैलाश के एनजीओं ने बाल मजदूरी से छुड़ाया था इन तीनों बच्चों को।
* कैलाश सत्यार्थी के साथ ही दीपक, पायल और अयूब से मिलेंगे ओबामा।
* ऑडिटोरियम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
* युवाओं को ओबामा के यहां पहुंचने का बेसब्री से इंतजार।
* सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में थोड़ी देर में पहुंचेंगे ओबामा।

* आज शाम आठ बजे होगा ओबामा और मोदी करेंगे 'मन की बात'।
* ओबामा ने 27 जनवरी की पहले से निर्धारित अपनी आगरा की यात्रा रद्द कर दी है।
* इस सभा के बाद ओबामा और मिशेल सउदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह देश के नए शाह से मिलेंगे और शाह अब्दुल्ला अब्दुल्ला के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताएंगे।
* व्हाइट हाउस के अनुसार सत्यार्थी से मिलने के बाद ओबामा सिटी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मिशेल ओबामा भी मौजूद होंगी।
* अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे।
* सत्यार्थी को पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला युसूफजई के साथ बाल अधिकारों को लेकर उनके संघर्ष के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

चित्र सौजन्य: डीडी न्यूज